गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। कल मुख्यमंत्री एक रैली को संबोधित कर रहे थे लेकिन बेहोश होकर मंच पर गिर घए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज विजय रूपाणी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बता दें कि विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रूपाणी (64) को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया था। बाद में वह खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में वड़ोदरा से अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
