सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमे से कुछ जानवरों से जुड़े भी होते हैं जो हैरानी में डालते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें जानवरों की दोस्ती देखने को मिली हैं और एक मुर्गे की जान बचाने के लिए बकरा सामने आया हैं। यह वीडियो नीदरलैंड्स के एक फार्म हाउस का हैं। जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे माशाल्लाह।

वीडियो में एक मुर्गे पर शिकारी बाज ने हमला कर दिया था। बाज ने उसे अपने पंजों के वार से हरा ही दिया था, वो अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा था और बाज उसपर वार पर वार किए जा रहा था। एक दूसरा मुर्गा भी उस मुर्गे को बचाने आता है जिसपर भी बाज हमला बोल देता है। इसी बीच मुर्गे को बचाने आता हैं एक बकरा जो बाज से भिड़कर उसे भगाता हैं। वो अपने सींगों से उसपर वार करता है।
नीदरलैंड्स के जाप बीट्स पेश से किसान हैं। 5 सितंबर को अचानक से उन्हें अपने फार्म में मुर्गे की आवाज सुनाई दी। इसी दौरान बाज मुर्गे पर अटैक कर रहा था। बाद में उन्होंने यह सारा मामला सीसीटीवी फुटेज पर देखा। जाप ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उनके फार्म पर चिकन पर बाज ने हमला किया हौ और उनके बकरे ने उसे बचाया हो। इससे पहले भी दो बार बकरों ने चिकन की जान बचाई है। उन्होंने बताया कि 7 वर्षों में यह तीसरी बार हुआ है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal