दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हरियाणा के हथनी बैराज कुंड से छोड़े गए पानी के कारण जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर चला गया है। मंगलावार सुबह यह स्तर 206 मीटर पर था जिसके बाद राजधानी में बाढ़ का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। वहीं खबर है कि राजधानी और यमुना किनारे बसे कई निचले इलाकों और गावों में पानी भरने लगा है। स्थिति को देखते हुए पुराने यमुना पुल पर से आवागमन बंद कर दिया गया है।
मौजूदा हालात को देखते हुए कहा जा रहा है कि रेलवे ने एक बार परिचालन बंद करने के बाद पुराने पुल से परिचालन भले ही दोबारा शुरू कर दिया है पर यदि यमुना का जलस्तर और बढ़ा तो परिचालन जारी रखना आसान नहीं होगा। इसलिए दिल्ली सरकार के सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के कंट्रोल रूप से रेलवे को पल- पल की जानकारी दी जा रही है। हालांकि हथनी कुंड बैराज से पिछले दो दिन के मुकाबले अब थोड़ा कम पानी छोड़ा जा रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal