दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना, आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट

सोमवार को दिन भर गर्मी रहने के बाद शाम को तेज धूल भरी आंधी आई। इससे कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। पूरे इलाके में काले बादल छा गए।

राजधानी में बीते कई दिनों की तरह मंगलवार को भी फिर आंधी तूफान का कहर दिखेगा। आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 4 जून को भी मौसम खराब रहेगा। इस दिन भी मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में 4 जून को बादल छाए रहेंगे। इस दिन हल्की बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा देखी जाएगी।

सोमवार को दिन भर गर्मी रहने के बाद शाम को तेज धूल भरी आंधी आई। इससे कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। पूरे इलाके में काले बादल छा गए। तेज हवा भी चली। इससे वातावरण ठंडा और खुशनुमा हो गया। धूल भरी आंधी के चलते दृश्यता कम हो गई। हालांकि, बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने दिन के समय इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था।

इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 46 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी ऊपर बना हुआ है।

पालम व लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
पालम व लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 35.4 और रिज में 34.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 22.0, पालम में 22.3 और आया नगर में 24.0 डिग्री दर्ज हुआ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com