नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली में एक युवती को पहले तो पति ने छोड़ दिया फिर मौका पर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने आरोपित देवर में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूरा मामला दक्षिण दिल्ली के जैतपुर थाना है। पीड़िता की मानें तो उसका देवर कई बार उससे दुष्कर्म कर चुका है, इसके साथ ही वह दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो ससुराल ने उस पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए घर से निकाल दिया।

दक्षिण दिल्ली पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, जैतपुर इलाके में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी वर्ष- 2013 में हुई थी। वर्ष- 2017 में उसके पति ने उसे छोड़कर किसी और लड़की से शादी कर ली। उसके बाद एक दिन घर में अकेली पाकर उसके देवर ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और अक्सर दुष्कर्म करने लगा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई।
उधर, यह बात पीड़िता के सास-ससुर को पता चली तो उन्होंने उस पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए उसे घर से भगा दिया। पीड़िता के सास-ससुर ने महिला की मदद करने की बजाय उस पर ही कई तरह के आरोप लगा दिए। पीडि़ता ने उन्हें यह भी कहा कि देवर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी इसलिए उसने सास-ससुर को यह बात नहीं बताई थी। इस पर भी वे नहीं माने। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal