रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) रिलीज के बाद से ही अपनी शानदार कमाई जारी रखे हुए हैं। इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ धुरंधर 2 ने दुनियाभर में अपनी कमाई का डंका बजा दिया है।
रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त अभिनीत फिल्म धुरंधर 2 दुनिया भर में दर्शकों की संख्या में लगातार वृद्धि कर रही है। आदित्य धर की यह एक्शन थ्रिलर भारतीय सिनेमा की दूसरी सबस अधिक कमाई वाली फिल्म बन चुकी है।
नई रिलीज का नहीं पड़ा असर
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 48 दिन पूरे हो चुके हैं और ये हाल ही रिलीज हुई ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla), ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) और ‘एक दिन’ (Ek Din) को कड़ी टक्कर दे रही है। धुरंधर 2 ने 7वें हफ्ते में प्रवेश कर लिया है और अब तक इसका कलेक्शन 1,139.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
कितना रहा 47वें दिन का कलेक्शन?
वहीं दुनियाभर में धुरंधर 2 के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म बहुत जल्द दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1935 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 2000 करोड़ के बेहद पास पहुंच गई है। दंगल ने वर्ल्डवाइड 2,070 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।
धुरंधर 2 को कहां हो रहा नुकसान?
धुरंधर 2 के लिए ये एक नुकसान इसलिए भी है क्योंकि वर्ल्डवाइड 2,070 करोड़ में से दंगल ने 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई चीन के बॉक्स ऑफिस से की थी जबकि धुरंधर 2 चीन में रिलीज नहीं हुई है और खाड़ी देशों में बैन है।
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह भारतीय जासूस पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में ‘हमजा अली मजारी’ बनकर 26/11 जैसे हमलों का बदला लेता है और आतंकवादी नेटवर्क को तोड़ता है। फिल्म में कराची के आपराधिक गिरोहों, पाकिस्तान की राजनीति पर गहरी चोट करती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal