झालाना लेपर्ड रिज़र्व राजस्थान के पिंक सिटी में है। झालाना लेपर्ड रिज़र्व को झालाना सफारी पार्क भी कहा जाता है। अगर आप लेपर्ड का दीदार करना चाहते हैं तो झालाना सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। इस पार्क में तेंदुआ की संख्या 40 से अधिक है।

मौसम के हिसाब से मार्च का महीने घूमने के लिए बेहद अनुकूल होता है। इस महीने में न ज्यादा गर्मी और न ज्यादा ठंडी पड़ती है। साथ ही मार्च महीने मे समर सीजन की शुरुआत भी होती है। इसके लिए यह महीना घूमने के लिए परफेक्ट होता है। खासकर, सफारी राइड तो और भी अच्छा होता है। अगर आप भी मार्च के महीने में सफारी राइड पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लेपर्ड यानी तेन्दुआ देखने के लिए दोस्तों के संग झालाना लेपर्ड रिज़र्व जा सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
कहाँ है झालाना लेपर्ड रिज़र्व ?
झालाना लेपर्ड रिज़र्व राजस्थान के पिंक सिटी में है। झालाना लेपर्ड रिज़र्व को झालाना सफारी पार्क भी कहा जाता है। अगर आप लेपर्ड का दीदार करना चाहते हैं, तो झालाना सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। इस पार्क में तेंदुआ की संख्या 40 से अधिक है। अन्य नेशनल पार्क की तुलना में झालाना में लेपर्ड की संख्या अधिक है। इसके अलावा, आप लकड़बग्घे, सिवेट, सियार, साही और रेगिस्तानी लोमड़ी समेत कई अन्य वन्य जीवों का दीदार कर सकते हैं।
सफारी का सही समय
झालाना लेपर्ड सफारी के लिए सही समय नवंबर से लेकर मार्च है। इस दौरान सफारी राइड का आप आनंद ले सकते हैं। मानसून सीजन में लेपर्ड सफारी पर जाने से बचें। झालाना लेपर्ड सफारी 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
किराया
झालाना लेपर्ड सफारी का प्रति व्यक्ति किराया 672 रुपये है। विद्यार्थियों को सफारी टिकट किराए में रियायत दी गई है। वहीं, हाफ डे जिप्सी के लिए किराया 11,738 रुपए हैं। आप अपने दोस्तों के साथ झालाना लेपर्ड सफारी का आनंद उठा सकते हैं।
सफारी राइड का टाइम टेबल
वसंत के मौसम में सफारी पार्क का समय सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक है। इसके बाद दोपहर में सफारी राइड का समय 3 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक है। इस दौरान आप दोस्तों के साथ जंगल सफारी पर जा सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal