डी.सी. के साथ विवाद के बाद सुखजिंदर रंधावा के बड़े आरोप

बीते दिनों कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप बाजवा और त्रिपत बाजवा की डी.सी. दफ्तर में हुई तीखी बहस के मामले में रंधावा का बड़ा बयान दिया है। इस मामले की जानकारी पत्रकारों को देते हुए कांग्रेसी नेता सांसद मेंबर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जब दिशा कमेटी की बैठक होती है तो डी.सी. का कर्तव्य होता है कि वह सांसद को बाहर तक छोड़ कर आएं लेकिन डी.सी. ने ऐसा नहीं किया, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।

रंधावा ने कहा कि बीते दिन बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने डी.सी. को सूचना दी कि कल आपके दफ्तर में 12 बजे सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और प्रताप सिंह बाजवा के साथ बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा आ रहे हैं। बताने के बावजूद डी.सी. अपने कार्यालय नहीं आए तो इसलिए वह ए.डी.सी. के पास जाकर बैठे गए। ए.डी.सी. द्वारा बुलाये जाने पर डी.सी. 20-25 मिनट बाद आये, जिससे उनका अपमान हुआ।

रंधावा ने कहा कि 2 दिन पहले इसी डी.सी. ने उन्होंने और प्रताप बाजवा ने कादिया में हुए बस हादसे को लेकर 2 वार फोन किया लेकिन उन्होंने उनके कॉल का जवाब नहीं दिया। वह डीसी से पूछना चाहते थे कि उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए क्या व्यवस्था की है, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। फिर उन्होंने मुख्य सचिव को फोन किया, जिनका वह धन्यवाद करते हैं। उन्होंने उनके फोन का जवाब देते हुए कहा कि वह अभी आर्डर पास करते हैं और सभी घायलों का इलाज किया जाएगा। इसके बाद पत्रकारों के सामने ही प्रताप बाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री को फोन किया, जिन्होंने सभी जरूरी इंतजाम किये।

रंधावा ने कहा कि डी.सी. ने एक बार नहीं बल्कि कई बार उनके फोन का जवाब नहीं दिया। उन्होंने डी.सी. से पूछा कि आप उनके फोन का जवाब क्यों नहीं देते। क्या आप हमें न्याय नहीं देंगे? अगर आप उन्हें इंसाफ नहीं देंगे तो वह जाते हैं, तो डी.सी. ने कहा कि उन्होंने भी सरकारी काम करने हैं। रंधावा ने कहा कि वह इस डी.सी. की ये शिकायत लोकसभा स्पीकर को खुद देने जा रहा हैं। रंधावा ने आरोप लगाया कि डी.सी. ने उन्हें अपना कार्यालय से जाने के लिए कहा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com