डीडीएमए की बैठक में भी शामिल हुए सीएम, नीचे पढ़ें क्या बोले सीएम केजरीवाल…

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है और अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए यमुना नदी का पानी शहर के ऊपरी इलाके में भी आना शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.52 मीटर तक पहुंच गया था। बता दें कि खतरे का निशान 205.33 है और जो स्थिति बनी हुई है उससे काफी नुकसान हो रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बाढ़ की स्थिति और यमुना के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार सुबह उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर कई बातें कहीं। सबसे पहले उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं, पार्षदों, विधायकों से बाढ़ग्रस्त इलाके में जाकर लोगों की मदद के लिए कहा। फिर स्कूलों के बंद होने का भी एलान किया है।

शामिल हुए सीएम

डीडीएमए की बैठक संपन्न होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इस बैठक में क्या-क्या फैसले लिए गए हैं। नीचे पढ़ें क्या बोले सीएम केजरीवाल…यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद पैदा हुए हालात पर आज DDMA की बैठक हुई। दिल्ली में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक के लिए बंद किया जा रहा है। सभी गैर-जरूरी सरकारी दफ्तरों को work from home से किया जा रहा है। प्राइवेट ऑफिस को भी Work from home लागू करने की एडवाइजरी जारी की जा रही है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से पानी की सप्लाई 25 प्रतिशत तक प्रभावित होगी। इसलिए पानी की राशनिंग की जाएगी। दिल्ली में जरूरी सेवाओं वाले बड़े वाहनों को ही आने की इजाजत दी जाएगी। सभी दिल्लीवासी धैर्य रखें, जल्द पानी का स्तर कम होगा और स्थिति सामान्य होगी।

दिल्ली के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद

सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

वाटर ट्रीटमेंट का दौरा करने पहुंचे सीएम केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि  यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से आज कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं। यमुना किनारे बने वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज मैंने खुद दौरा किया। जैसे ही स्थिति यहाँ सामान्य होगी हम इसे जल्द शुरू करेंगे।यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से आज कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं। यमुना किनारे बने वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज मैंने खुद दौरा किया। जैसे ही स्थिति यहाँ सामान्य होगी हम इसे जल्द शुरू करेंगे।

यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

दिल्लीवालों से की ये अपील

यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जाएं। जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को evacuate कर रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे जरूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक-दूसरे का हर संभव सहयोग करें।

यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।

जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को evacuate कर रहे हैं। वहाँ रहने वालों से…

सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद

दिल्ली के सीएम ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली के जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com