टैरो राशिफल: 3 मई 2018...

टैरो राशिफल: 3 मई 2018…

मेष- भवन या भूमि की खरीददारी के लिए समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ सकते हैं। विरोधी पक्ष समस्या खड़ी कर सकता है।  टैरो राशिफल: 3 मई 2018...

 वृष- आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव शुरू हो सकता है। ऐसा लगेगा, मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हो रहा हो। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। परेशान न हों। 
मिथुन- दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
कर्क- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल -पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। 
सिंह- आपके खर्चे कम हो जाएंगे, फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा। लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं। 
कन्या- अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां, अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी। 
तुला- खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। 
वृश्चिक- आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। 
धनु- व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।
 
मकर- आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध,अर्न्तद्वंद्व का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। 
कुंभ- इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। 
मीन- घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com