मेष:यदि आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके बाद ही कोई निर्णय करें।
वृषभ:स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताए बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरो के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।
मिथुन:आपको भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।
कर्क:अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।
सिंह:व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।
कन्या:आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।
तुला:आज आपको कुछ अच्छी और बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रूके हुए कार्यो में प्रगति होगी लेकिन आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।
वृश्चिक:आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे। जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।
धनु:एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।
मकर:आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धा रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।
कुंभ:परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन:निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal