इसे राजनीति कहें या फिर राज ‘नीति’ मगर दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जो कुछ हुआ वो निश्चित तौर पर शर्मसार करने वाला था। गाजियाबाद के साहिबाबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्मवीर की उन्हीं के दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। दामाद ने हत्या के पीछे का जो कारण बताया है उसे जानने के बाद आप दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे।
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि धर्मवीर भारती अपनी बेटी को दूसरे नेताओं के साथ सोने के लिये मजबूर करते थे। आपको बता दें कि गाजियाबाद के साहिबाबाद के रहने वाले धर्मवीर चौधरी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष भी थे। पुलिस के आला अधिकारी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दामाद का नाम सुनील है और वो धर्मवीर चौधरी को गोली मारने के बाद साहिबाबाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal