झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल यानी की JAC की ओर से क्लास 10th एवं 12th साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं (विज्ञान वर्ग) की परीक्षाओं में भाग लिया है वे रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। रिजल्ट जैक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in एवं jacresults.com पर उपलब्ध करवाया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं साइंस स्ट्रीम में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी घोषित की जाएगी।

राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को किया जाएगा सम्मानित
झारखंड बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज यानी कि 23 मई को दोपहर 3 बजे परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की जाएगी। जिन छात्र-छात्राओं का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा उनको बोर्ड की ओर से झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल के स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
JAC 10th, 12th Result 2023: यहां से प्राप्त कर सकेंगे टॉपर्स की लिस्ट
झारखंड बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। लिस्ट जारी होने के बाद अब इस आर्टिकल से क्लास 10th एवं क्लास 12th साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स की लिस्ट प्राप्त कर सकेंगे। 2023 टॉपर्स की लिस्ट जल्द ही यहां पर अपडेट कर दी जाएगी।
2022 के टॉपर्स की लिस्ट
पिछले वर्ष कक्षा 10वीं में तनु कुमारी, तानिया शाह, रिया कुमारी, निशा वर्मा, निशु कुमारी और अभिजीत शर्मा ने 590 अंक प्राप्त करके राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा 12th साइंस स्ट्रीम में सिमरन नावरीन ने 483 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त 481 अंको के साथ प्रभात हर्षल दूसरे स्थान पर एवं 478 अंक प्राप्त करके उत्तम कुमार ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
JAC 10th, 12th Result 2023: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे नतीजे
झारखंड बोर्ड 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट कुछ ही घंटो में घोषित किया जाने वाला है इससे सभी स्टूडेंट्स को अपने नतीजे देखने की उत्सुकता होगी। स्टूडेंट्स को कभी-कभी परिणाम देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आप इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाना होगा। इसके बाद होम पर पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट प्राप्त करना है उस लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको मांगी गयी जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करके सबमिट कर देना है। इस प्रकार से आपका रिजल्ट एक नयी विंडो पर ओपन हो जायेगा।
आपको बता दें की इस वर्ष 10वीं में 4.33 लाख छात्र-छात्राओं जबकि 12th साइंस स्ट्री में 74 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट 3 बजे घोषित कर दिया जायेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal