देवघर: झारखंड के देवघर जिले से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ जसीडीह थाना क्षेत्र के चरकी पहरी गांव में जो हुआ है वह सभी को हैरान कर गया। बताया जा रहा है यहाँ मां की मौत से पहले से ही टूट चुका शख्स जब शव के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं जुटा सका, तो उसने मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है शख्स ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक मृतक का नाम किशन चौधरी है। इस मामले में गांव के लोगों ने बताया कि, ‘उसकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थी।

उसने मां की जान बचाने के लिए बहुत इलाज कराया, लेकिन वह अपनी मां को बचा नहीं सका। मां का लंबा इलाज चलने के कारण परिवार की आर्थिक हालत भी काफी खराब हो चुकी थी।” बीते शुक्रवार को किशन चौधरी की मां की मौत हो गई। अपनी मां की मौत के बाद किशन परेशान हो गया। उसके बाद उसने मां के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दीं। इस मामले में गाँव के लोगों ने बताया कि किशन के पास इतना पैसा नहीं था, कि वो अपनी मां के अंतिम संस्कार के सामान खरीद सके। इसी के चलते वह काफी परेशान था। परेशानी में ही किशन चौधरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
गाँव के लोगों ने बताया कि बीते शनिवार सुबह किशन चौधरी ने कमरे में जाकर गेट बंद कर लिया। इस बीच परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक किशन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही उसके शव को फंदे पर पत्नी ने लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अब पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal