ज्योतिष अनुसार जीवन में इन 7 चीजों में से एक का करें दान, होगी धन की अपार वर्षा

व्यक्ति अपनी तमाम तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए पूजा-पाठ, व्रत, दर्शन, गंगा स्नान और दान आदि करता है, जिसमें दान का विशेष महत्व होता है।

शास्त्रों के अनुसार दान करने से कुंडली के दोष कम होते हैं लेकिन कई बार व्यक्ति नासमझी और भूलवश के कारण ऐसी वस्तुओं का दान कर देता है जिसे शास्त्रों में वर्जित माना गया है। ज्योतिष के अनुसार कुछ चीजों का दान अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी ऐसी चीजें होती हैं।

ज्योतिष के अनुसार झाडू लक्ष्मी जी को प्रिय होती है, इसलिए झाडू का दान कभी नहीं करना चाहिए। झाडू दान देने से लक्ष्मीजी रूठ जाती हैं। बिजनेस में नुकसान होता है और घर में रखा पैसा नहीं टिकता।

शास्त्रों में बर्तन के दान देने की मनाही है। स्टील से बने बर्तन का दान करने से घर की सुख-शांति खत्म हो जाती है।

तेल का दान करने से शनिदेव की कृपा मिलती है, लेकिन खराब या उपयोग किया हुआ तेल का दान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज होते हैं।

किसी को भोजन खिलाना सबसे बडा पुण्य का काम होता है, लेकिन बासी भोजन का दान करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में वाद-विवाद पैदा होता है।

आजकल घर में प्लास्टिक की कई चीजें प्रयोग की जाती हैं, लेकिन कभी भी प्लास्टिक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर की तरक्की में बाधा आती है।

पुराने और फटे हुए कपड़ों का दान करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से लक्ष्मी जी आपसे रूठ सकती है और आपको पैसों की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए भूलकर भी कभी किसी को फटे कपड़े दान नहीं करना चाहिए।

धारदार या नुकीली चीजों को दान में देना आपके लिए अशुभ हो सकता है। ऐसा करने से सुख और शान्ति में कमी आती है और घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com