जेईई मेन सत्र 2 के परिणामों के साथ कटऑफ और टॉपर्स सूची भी jeemain.nta.nic.in पर घोषित की जाएगी..

एनटीए जेईई मेन सत्र 2 के परिणामों के साथ कटऑफ 2023 और टॉपर्स सूची भी jeemain.nta.nic.in पर घोषित की जाएगी। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 घोषित करने के बाद 17 तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 2023 आयोजित की जाएगी।

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम सेशन 2 रिजल्ट आज जारी होने की संभावना है। एनटीए आज, 27 अप्रैल, 2023 को पेपर 1- बीई, बीटेक और पेपर 2- बी आर्क और प्लानिंग के नतीजों का एलान कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह उम्मीद जताई जा रही है।

एनटीए जेईई मेन सत्र 2 के परिणामों के साथ कटऑफ 2023 और टॉपर्स सूची भी jeemain.nta.nic.in पर घोषित की जाएगी। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 घोषित करने के बाद, 17 तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 2023 आयोजित की जाएगी। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।  

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 24 अप्रैल, 2023 को जेईई मेन 2023 फाइनल आंसर की जारी की थी। सब्जेक्ट पैनल द्वारा उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद एनटीए द्वारा अपलोड की गई फाइनल आंसर की के आधार पर जेईई मेन का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। वहीं, 19 अप्रैल को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इसके लिए उम्मीदवारों को 21 अप्रैल तक चुनौती देने की अनुमति दी गई थी। वहीं, अब नतीजों का एलान होना है। 

जनवरी सेशन का रिजल्ट फरवरी में हुआ था घोषित 

एनटीए द्वारा पहले सेशन के नतीजों की घोषणा 7 फरवरी 2023 को की गई थी। पहले सत्र की परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को किया गया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com