जाल में फंस गई 9 फीट से ज्यादा लंबी मछली, सब देखकर हो गए हैरान

आजकल कई तरह के चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में समुद्र से एक ऐसी मछली मिली है, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। जी दरअसल एक इतनी बड़ी मछली जाल में फंसी है कि उसे देखकर वैज्ञानिकों के भी होश उड़ गए। एक रिपोर्ट को माने तो Ceuta के समुद्री तट पर जाल में फंसी यह मछली सनफिश प्रजाति की थी। बताया जा रहा है इस मछली की लंबाई 9 फीट से भी ज्यादा है और इसका वजन 4000 पाउंड (1814 किलो) है। इसी के चलते इसे देख और इसके बारे में जानने वाले लोग हैरत में पड़ गया।

बताया जा रहा है मछली का वजन इतना था कि उसे उठाने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। इस समय यह मछली सभी तरफ चर्चा का विषय बनी है। इस समय सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने मछली से जुड़े कई वीडियो शेयर किए हैं। एक अन्य यूजर का कहना है कि इस मछली को देख पता चल रहा है कि समुद्र में कितने ऐसे राज छिपे है, जिनसे पर्दा उठना बाकी है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ‘मैंने कभी इतनी बड़ी मछली सपने में भी नहीं देखी।’ इस तरह के कई लोग हैं जो अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वैसे हम आप सभी को यह भी बता दें कि समुद्र से कई ऐसी चीजें मिलती रहती है, जो लोगों को हैरत में डाल देती है। कभी मछली तो कभी कोई अन्य जीव। कुछ समय पहले ही एक गोताखोर को समुद्र से किसी महान योद्धा की 900 साल पुरानी तलवार मिली थी और अब उस तलवार पर अध्ययन किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये तलवार एक क्रूसेडर (Crusader) की थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com