जालंधर में पीएम का चुनावी संदेश: 27 मिनट के भाषण में 8 मिनट आप पर बरसे

जालंधर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 मिनट का भाषण विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ चुनावी संदेशों से भी भरपूर रहा। 

पूरे संबोधन में उन्होंने सबसे ज्यादा समय आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलने में लगाया। करीब आठ मिनट तक उन्होंने पंजाब सरकार की कार्यशैली, कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर सवाल उठाए। इसके मुकाबले कांग्रेस पर उनका हमला महज 21 सेकंड और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर केवल 10 सेकंड का रहा।

प्रधानमंत्री ने आप सरकार को नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद, रंगदारी, कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते, महिलाओं से किए गए वादों, किसानों के मुद्दों और बढ़ते कर्ज को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि पंजाब की अपार क्षमता के बावजूद राज्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। साथ ही डबल इंजन सरकार को तेज विकास का आधार बताते हुए 5470 करोड़ रुपये की रेल और सड़क परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री के भाषण से स्पष्ट संकेत मिला कि भाजपा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपना मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानकर रणनीति बना रही है। कांग्रेस और अकाली दल पर सीमित टिप्पणी को भी इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है

आप पर सबसे ज्यादा हमलावर रहे मोदी
प्रधानमंत्री ने नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद, रंगदारी, बढ़ते कर्ज, लंबित महंगाई भत्ते, महिलाओं से किए गए वादों और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। करीब आठ मिनट तक चले इस हमले से भाजपा ने साफ संकेत दिया कि चुनाव में उसका मुख्य निशाना पंजाब की आप सरकार रहेगी।

कांग्रेस और अकाली दल पर नरम रुख
कांग्रेस पर प्रधानमंत्री ने करीब 21 सेकंड और शिरोमणि अकाली दल पर केवल 10 सेकंड टिप्पणी की। इससे राजनीतिक संकेत मिला कि भाजपा इस बार अपना चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के खिलाफ केंद्रित रखने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com