जालंधर: सी.आई.ए. स्टाफ ने दाना मंडी के नजदीक रेड करके चाइना डोर बेचने वाले लोगों के अड्डों पर छापामारी करके 116 गट्टू बरामद किए है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है जो भागने में कामयाब हो गए।
थाना दो में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की थी। फिलहाल आरोपी फरार हो गए लेकिन उनकी तलाश करके जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal