अगर आप भी पासपोर्ट के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको कैसे बनता है कितना समय लगता है और पूरा प्रोसेस क्या है। इससे जुड़ी सभी जानकारियां जुटा लेनी चाहिए।
पासपोर्ट के बारे में आप सभी ने सुना है। विदेश में यात्रा करने के लिए ये सबसे अहम दस्तावेज होता है। इसके बिना आप किसी भी देश के वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। ये विदेश में आपके भारतीय नागरिक होने की पहचान होता है। इसे विदेश मंत्रालय की ओर से पासपोर्ट एक्ट के तहत जारी किया जाता है।
कितने प्रकार के होते हैं पासपोर्ट
विदेश मंत्रालय की ओर से मुख्यत: तीन प्रकार के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। पहला- साधारण पासपोर्ट, दूसरा- डिप्लोमेटिक पासपोर्ट और तीसरा- आधिकारिक पासपोर्ट।
- साधारण पासपोर्ट देश को आम नागिरकों के लिए होता है। कोई भी इसके लिए आवेदन कर सकता है। ये नीले रंग का होता है।
- आधिकारिक पासपोर्ट, सरकार की ओर से अधिकतर ऐसे अधिकारियों को जारी किया जाता है, जिन्हें सरकार द्वारा विदेश में नियुक्त किया जाता है। इसका रंग सफेद होता है।
- डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, सरकार द्वारा उन अधिकारियों को जारी किया जाता है, जिन्हें सरकारी कार्य के लिए विदेश भेजा रहा है।
कितने दिन में बनता है पासपोर्ट
आप सरकार की आधिकारिक पोर्टल पासपोर्ट सेवा पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद ऑनलाइन प्रोसेस पूरा कर तय फीस का भुगतान करने के साथ आपको अपॉइंटमेंट बुक करना होगा। फिर अपॉइंटमेंट के मुताबिक नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पर जाकर अपने सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराए। इसके बात आपका पोलिस वेरिफिकेशन होगा और इस पूरे प्रोसेस में करीब 30-45 दिन का समय लग जाता है।
तत्काल पासपोर्ट
सरकार की ओर से एक तत्काल पासपोर्ट भी दिया जाता है। आपका आवेदन स्वीकार होने के तीन दिन बाद ये जारी हो जाता है। इसकी खास बात है कि इसे जारी करने के लिए पोलिस वेरिफिकेशन पूरी होने का इंतजार नहीं किया जाता है।
सरकार कर रही E-Passport की तैयारी
सरकार ई- पासपोर्ट को लाने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर 2022 में संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बयान दिया था। ये सामान्य पासपोर्ट की तरह होगा, लेकिन इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होगी। इस चिप में पासपोर्ट धारक की सारी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके जरिए सरकारी की कोशिश इमीग्रेशन प्रक्रिया को तेज करना है, जिससे जानकारी को जल्द से जल्द से जल्द वेरिफाई किया जा सकेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal