आज का राशिफल
आप का दिन मंगलमय हो
मेष- नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी सम्बन्धी या खुद के ही स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छा समय है।
वृषभ- घर-गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा। ससुराल पक्ष से तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।
मिथुन- प्रेम संबंध में कुछ दूरी बनेगी। इनसे सम्बन्धित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं। आत्मविश्वास की भी कमी बनी रहेगी।
कर्क- भाई-बहन संग विचार में तालमेल का अभाव रहेगा। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।
सिंह- कुछ परेशानियां उपस्थित हो सकती हैं। झंझटों को सुलझाने में दिक्कत आएगी। शॉर्ट कट का सहारा न लेकर, सुरक्षित राह पर चलें।
कन्या- व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।
तुला- भवन या भूमि की खरीदारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।
धनु- दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है।
कुंभ– आपके खर्चे कम हो जाएंगे। फलस्वरूप आपका मन शान्ति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रह सकती हैं।
मीन- अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां, अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में सफलता जरूर मिलेगी।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
