जानिए चैत्र नवरात्रि में पड़ने वाले शुभ मुहूर्त..

मार्च से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि में खरमास रहेगी। इसलिए शुभ या फिर मांगलिक काम नहीं कर सकते हैं। लेकिन नवरात्रि के दौरान वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। जानिए चैत्र नवरात्रि में पड़ने वाले शुभ मुहूर्त।

चैत्र नवरात्रि जल्द ही आरंभ होने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है, जो 30 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इस साल पूरे नौ दिनों के नवरात्रि पड़ रही हैं। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। आमतौर पर नवरात्रि को काफी शुभ माना जाता है, लेकिन खरमास होने के कारण किसी भी तरह के शुभ या फिर मांगलिक कार्यों को करने की मनाही है। लेकिन आप चाहे, तो वाहन खरीद सकते हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। जानिए चैत्र नवरात्रि में किस दिन खरीद सकते हैं वाहन।

चैत्र नवरात्रि में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

24 मार्च 2023, शुक्रवार- वाहन खरीदना चाहते हैं तो अश्विनी नक्षत्र और रवि योग बी भी खरीद सकते हैं। इस दिव रवि योग 1 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगा।

26 मार्च 2023, रविवार- रोहिणी नक्षत्र रहेगा। दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 27 मार्च को सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक

27 मार्च 2023, सोमवार- रोहिणी नक्षत्र के साथ मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इसलिए इस दिन सुबह 6 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 27 मिनट तक वाहन खरीद सकते हैं।

29 मार्च 2023, बुधवार- पुनवर्स नक्षत्र के साथ आर्द्रा नक्षत्र। रात 8 बजकर 7 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक

30 मार्च 2023, गुरुवार- रामनवमी होने के साथ सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग के साथ गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। इसलिए इस दिन वाहन खरीदना शुभ होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com