जानिए चिकन और पनीर के सेवन और फायदे के बारे में..

अगर आप प्रोटीन पूर्ति के लिए पनीर और चिकन में कंफ्यूज है तो चिकन का सेवन कर सकते हैं। चिकन के सेवन से शरीर को अधिक प्रोटीन प्राप्त होता है। 100 ग्राम चिकन में 31 ग्राम प्रोटीन होता है तो 100 ग्राम पनीर में महज 20 ग्राम प्रोटीन होता है।

 बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग डाइटिंग और वर्कआउट का सहारा लेते हैं। इसके लिए कई प्रकार की डाइट प्लान ट्रेंड में हैं। हालांकि, लंबे समय तक डाइटिंग करने से शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है। इससे कमजोरी और थकान की समस्या हो सकती है। इसके लिए लंबे समय तक डाइटिंग पर बिल्कुल न रहें। लोग प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए चिकन और पनीर का सेवन कर सकते हैं। नॉन वेज पसंद करने वाले लोग चिकन और पनीर दोनों खाते हैं। वहीं, शाकाहारी लोग पनीर खाते हैं। हालांकि, चिकन और पनीर में क्या बेहतर है ? इस सवाल को लेकर लोग दुविधा में रहते हैं। अगर आप भी चिकन और पनीर के सेवन और फायदे को लेकर दुविधा में हैं, तो आइए जानते हैं-

पनीर

पनीर में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से गठिया रोग में फायदा मिलता है। साथ ही हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार होता है। बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से भी बचाव में पनीर फायदेमंद होता है। इसके अलावा, पनीर खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

चिकन

अगर आप प्रोटीन पूर्ति के लिए पनीर और चिकन में कंफ्यूज है, तो चिकन का सेवन कर सकते हैं। चिकन के सेवन से शरीर को अधिक प्रोटीन प्राप्त होता है। 100 ग्राम चिकन में 31 ग्राम प्रोटीन होता है, तो 100 ग्राम पनीर में महज 20 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके लिए चिकन का सेवन करना फायदेमंद है। हालांकि, अगर आप शाकाहारी हैं, तो प्रोटीन के लिए पनीर प्रमुख स्त्रोत है। चिकन में विटामिन बी12, नियासिन, फास्फोरस और आयरन भरपूर पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व त्वचा, हड्डी और नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद होते हैं।  वहीं, पनीर में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।

कैलोरी

डाइट चार्ट के अनुसार, 100 ग्राम चिकन में 165 कैलोरी होती है। वहीं, 100 ग्राम पनीर में 260 से लेकर 320 कैलोरी होती है। आप लो कैलोरी के लिए चिकन का सेवन कर सकते हैं।

कौन है अधिक बेहतर

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए दोनों ही बेहतर हैं। हालांकि, चिकन में कैलोरी कम और प्रोटीन अधिक पाया जाता है। इसके लिए पनीर की तुलना में चिकन अधिक बेहतर हो सकता है। हालांकि, शाकाहारी लोगों के लिए पनीर बेहतर है। आप अपनी सुविधा के अनुसार चिकन या पनीर का सेवन कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com