जसप्रीत बुमराह को 292 गेंदों के बाद मिली सफलता

जसप्रीत बुमराह उन गेंदबाजों में गिने जाते हैं जो अपनी धारदार गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर दे। हालांकि, क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह का जलवा दिखा नहीं और वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। दूसरी पारी में उन्होंने इस सूखे को खत्म किया और 292 गेंदों के बाद विकेट लिया। विकेट लेने के बाद बुमराह ने ज्यादा जश्न तो नहीं मनाया, लेकिन एक मेजदार कमेंट जरूर कर दिया। उन्होंने दूसरी पारी में अभी तक न्यूजीलैंड के दो विकेट लिए हैं। कीवी टीम ने तीसरे दिन रविवार का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 133 रनों के साथ किया। इसी के साथ उसने भारत पर 243 रनों की बढ़त ले ली है।

खत्म किया सूखा

बुमराह ने पहली पारी में 26 ओवर गेंदबाजी की थी और 49 रन दिए थे, लेकिन विकेट नहीं ले पाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने आखिरकार विकेट ले लिया। सातवें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने टॉम लैथम को पवेलियन भेजा। इसी के साथ बुमराह ने 292 गेंदों के बाद विकेट लिया। यह सिलसिला वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच से चला आ रहा था। बुमराह ने इस मैच से पहले वेलिंग्टन टेस्ट मैच में दूसरी पारी में भी लैथम का विकेट लिया था। यह विकेट उन्होंने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर लिया था। इसके बाद उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। उस पारी में बुमराह ने 20 ओवर गेंदबाजी की थी और 42 रन देकर एक विकेट लिया था। यानी 118 गेंदों तक वह वेलिंग्टन टेस्ट मैच में बिना विकेट के रहे। इसके बाद क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में 26 ओवर और फिर दूसरी पारी में तीन ओवरों तक उन्हें विकेट नहीं मिला था यानी इस मैच में वह 174 गेंदों तक बिना विकेट के रहे। कुल 292 गेंदों के बाद बुमराह को पहला विकेट मिला। लैथम के बाद बुमराह ने हेनरी निकल्स को भी पवेलियन की राह दिखाई।

लैथम को बनाया खिलौना

इस सीरीज में अभी तक बुमराह लैथम को तीन बार आउट कर चुके हैं। पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कीवी कप्तान बुमराह की गेंद पर ही आउट हुए। इसके बाद दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी बुमराह ने उन्हें अपना शिकार बनाया। बुमराह ने जैसे ही लैथम को आउट किया उन्होंने आक्रामकता से जश्न तो नहीं बनाया, लेकिन एक मजेदार कमेंट कर दिया। उन्होंने विकेट लेने के बाद हंसते हुए कहा, ‘थोड़ा बचेंगे भाई।’

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com