जल के अलावा तुलसी में चढ़ाएं ये चीजें, पाएं मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इसका संबंध प्रभु श्रीहरि से माना जाता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि तुलसी में लक्ष्मी जी का वास होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि तुलसी में जल के अलावा और कौन-कौन सी चीजें अर्पित करने से आपको भगवान विष्णु और धन की देवी की कृपा मिल सकती है।

घर में बनी रहेगी सुख-शांति
गुरुवार या शुक्रवार को आप तुलसी में जल में थोड़ा-सा कच्चा दूध मिलाकर अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से साधक को भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा की प्राप्ति होती है। जिससे साधक के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

दूर होंगे सभी कष्ट
जल के अलावा आप तुलसी में गन्ने का रस भी अर्पित कर सकते हैं। हर महीने की पंचमी तिथि पर तुलसी की जड़ में गन्ने का रस अर्पित करना काफी शुभ माना गया है। इससे जातक के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।

धन-धान्य का मिलेगा आशीर्वाद
आप तुलसी में जल अर्पित करते समय उसमें एक चुटकी हल्दी या केसर मिलाकर भी अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है। इसके साथ ही आप जल में थोड़ी- सी मिश्री मिलाकर भी तुलसी में अर्पित कर सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं।

जरूर करें ये काम
तुलसी के पौधे (Tulsi Puja) में हर महीने एक कलावा या रक्षा सूत्र जरूर बांधना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इसके अलावा आप रोजाना शाम को तुलसी के पास घी का दीपक भी जरूर जलाएं, जो विशेष फलदायी माना जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com