संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने में भारत और चीन की नेतृत्वकारी भूमिका और मजबूत प्रतिबद्धता की सराहना की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अन्य देश इस कोशिश में नाकाम हो रहे हैं। इसके अलावा गुटेरेस ने कहा, ‘जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के लिए संयुक्त राष्ट्र की ठोस प्रतिबद्धता है।’
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने बताया कि अफ्रीकी देश मौसम के पैटर्न में वैश्विक रूप से हो रहे बदलाव के सबसे बड़े पीड़ित हैं। उन्होंने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक प्रभावित देशों में जी-77 के सदस्य देश हैं। मुख्य रूप से अफ्रीकी देश सूखे से प्रभावित हुए हैं। जहां छोटे द्वीपीय देश चक्रवाती तूफानों से प्रभावित हुए हैं, समुद्री जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखी गई है।’
गुटेरेस ने पिछले साल मई में दुनियाभर के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा था कि जलवायु परिवर्तन की वजह से फूड प्रॉडक्शन, वॉटर सिक्यॉरिटी और मौसम के पैटर्न पर असर पड़ सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal