गुरदासपुर के गांव आलोवाल बोली व तरनतारन के गांव लालुु घुमन में जमीन को लेकर अपनों ने ही रिश्तों का खून कर दिया। थाना धारीवाल के गांव आलोवाल बोली में जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों दिलप्रीत सिंह (24) और गगनदीप सिंह (28) की हत्या कर दी गई। पूर्व फौजी जसविंदर सिंह ने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। उसने दोनाली तीन-तीन गोलियां, मृतक दिलप्रीत सिंह दिसंबर में फ्रांस से लौटा था, जनवरी माह में ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
वहीं, तरनतारन के गांव लालु घुमन में भी जमीन के विवाद को लेकर भतीजे जजबीर सिंह ने अपने बुज़ुर्ग ताया सुखदेव सिंह की गोली मार दी, जिससे सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भतीजे जजबीर सिंह ने खुद को भी गोली मार दी। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बताया जाता है कि जजबीर सिंह कई दिनों से अपने ताया सुखदेव सिंह को धमकियां दे रहा था, परंतु सुखदेव सिंह ने इस धमकी को हल्के में ले लिया। कल ही जज़बीर सिंह अवैध पिस्तौल लेकर आया था। जिसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। रात को दोनों के बीच विवाद हुआ। जजबीर सिंह ने अवैध पिस्तौल निकाली और ताया सुखदेव सिंह की हत्या कर दी। उसने देखा कि सुखदेव सिंह की मौत हो गई है तो खुद को भी गोली मार ली। उसको इलाज़ के लिए निजी अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है। घटना का पता चलते ही डीएसपी सुच्चा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal