जनता यह समझ चुकी कि कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं: कीर्ति आजाद

बिहार से सटे झारखंड के विधानसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी रुझानों/नतीजों में पिछड़ती नजर आ रही है, तो कांग्रेस और झारखंड मुक्त मोर्चा के नेतृत्व बना महागठबंधन सत्ता में आता नजर आ रहा है।

इस बीच रुझानों में आगे चल रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद ने ट्वीट किया है- ‘झारखंड ने भाजपा को नकार दिया है, महंगाई और रोजगार पर सरकार विफल रही है।

इवेंट क्रिएट कर बरगलाने का प्रयास करना भाजपा का काम है और जनता यह समझ चुकी है कि कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के सभी कार्यकर्ताओं का आभारी हूं और जीत पर अनेक शुभकामनाएं।’

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सोमवार सुबह से मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों/नतीजों में भारतीय जनता पार्टी 30 सीटों पर तो कांग्रेस और झारझंड मुक्ति मोर्च की अगुवाई में बना महागठबंधन 40 सीटों के साथ आगे चल रहा है। वहीं, निर्दलीय के साथ स्थानीय पार्टी के उम्मीदवार 11 सीटों पर आगे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com