दीपावली हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है। भगवान श्रीराम अपना 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाया जाता है। दीपावली से एक दिन पहले पहले छोटी दिवाली मनाने का चलन है। इस दिन भी दीप जलाए जाते हैं।
छोटी दिवाली शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की चतुर्दशी तिथि 30 अक्टूबर 30 को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होने जा रहा है। इस दिन शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाले हैं –
काली चौदस मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 31 अक्टूबर रात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक
हनुमान पूजा मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 31 अक्टूबर 12 बजकर 31 मिनट तक
कितने जलाएं दीपक
छोटी दिवाली पर घर में पांच दीपक जलाना शुभ माना जाता है। जिसमें से पहला दीया किसी ऊंचे स्थान, दूसरा घर की रसोई में, तीसरा दीपक पीपल के पेड़ के नीचे, चौथा दीपक पानी रखने के स्थान के पास और पांचवा दीपक घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। इसके अलावा आप 7,14 या फिर 21 दीपक भी इस दिन जला सकते हैं। साथ ही इस दिन प्रदोष काल में यम देव यानी यमराज के नाम से भी एक चौमुखी दीपक जरूर जलाना चाहिए।
किस दिशा में जलाएं दीपक
छोटी दिवाली पर यम का दीपक जलाने का विशेष महत्व माना गया है। इसके लिए सबसे पहले सरसों के तेल से एक चौमुखी दीया अर्थात 4 बत्तियों वाला दीपक जलाएं। अब इसे पूरे घर में घूमाने के बाद घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर रख दें, क्योंकि इस दिशा को यम की दिशा माना जाता है। ध्यान रखें कि इस दीपक की बाती चारों दिशाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली होनी चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal