घोर कलयुग : नींद की गोली खिलाके : पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया

कंधई थाना क्षेत्र में पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी पिता को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। 

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की 13 साल की बेटी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। पिता ने बेटी को दवा के नाम पर शुक्रवार को नींद की गोली खिला दी। जिससे वह शनिवार की सुबह भी सोती ही रही। इस बीच पिता उसके कमरे में पहुंचा दुष्कर्म करने लगा। इस पर किशोरी शोर मचाने लगी। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

लोगों को आते देख आरोपी पिता बाहर की ओर भागा। किशोरी की आपबीती सुन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। आरोपी के दो बेटे व दो बेटियां हैं।
घटना के समय पीड़िता के छोटे भाई-बहन दूसरे टिनशेड के नीचे सो रहे थे। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

पिता की करतूत की जानकारी देते हुए किशोरी ने बताया कि उसे सप्ताह भर पहले बुखार आया था। उसका पिता उसे दवा के नाम पर नींद की गोली भी दे रहा था। जिससे वह सो जाती थी। 

कंधई इलाके में एंटी रोमियो स्क्वायड कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते मनचलों का कालेजों के बाहर जमघट लगा रहता है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। इससे छात्राएं हमेशा अनहोनी की आशंका से भयभीत रहती हैं। कालेजों के खुलते ही मनचले आसपास मंडराने लगे हैं।

कालेज आने-जाने वाली छात्राओं पर शोहदे अश्लील कमेंट कर रहे हैं। रास्तों में भी वह बाइक से स्टंट करते नजर आते हैं। उनकी हरकतों से छात्राएं भयभीत रहती हैं। सामाजिक लोक लाज के भय से परिवार के लोगों को भी सूचना नहीं देतीं। कंधई थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो की टीम नजर नहीं आती। इलाके के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com