घर में तिजोरी हो तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें, किस दिशा में रखें तिजोरी, तिजोरी में क्या नहीं रखना चाहिए?

 पुरातन समय से ही धन, गहने आदि मूल्यवान वस्तुएं रखने के लिए घर में तिजोरी बनाए जाने की परंपरा है। बदलते समय के साथ इस परंपरा में भी परिवर्तन आया है क्योंकि अब पैसा, गहने आदि बैंक में रखे जाते हैं। लेकिन अगर तिजोरी(सैफ) बनवाएं तो वास्तु के अनुसार कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ये टिप्स इस प्रकार हैं-

  1. कुबेर का वास उत्तर दिशा में होता है, इसलिए तिजोरी उत्तर में ही रखें। संभव न हो तो ईशान या पूर्व में भी रख सकते हैं।
  2. तिजोरी कभी खाली नहीं रखनी चाहिए, इससे घर में नेगेटिविटी फैलती है।

3. पूजा घर में तिजोरी नहीं बनवानी चाहिए। शौचालय या बाथरूम के आस-पास भी तिजोरी नहीं रखनी चाहिए

  1. तिजोरी जहां तक संभव हो गुप्त स्थान पर रखें जिसकी जानकारी अन्य लोगों को नहीं होना चाहिए।

5. मुकद्मे संबंधी कागजात कभी भी नकदी व गहनों के साथ नहीं रखना चाहिए।

6. तिजोरी के आस-पास गंदगी नहीं होना चाहिए। समय-समय पर वहां की सफाई करते रहना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com