घर पर ऐसे बनाएं मिक्स वेज पारंठा….

img_20170126123250आज हम आपको अपनी पाकशाला में बनाना सिखाएंगे mix veg parantha।

मिक्‍स वेज पराठा एक बहुत ही टेस्‍टी पराठा है जो, खाने में काफी स्‍वादिष्‍ट लगता है। इस पराठे में ढेर सारी फ्रेश सब्‍जियां मिलाई जाती हैं, जिससे इसका स्‍वाद काफी टेस्‍टी बन जाता है। आप इसे बिल्‍कुल नॉर्मल तरीके से बना सकती हैं।
घर पर वेजिटेबल पराठा बनाना काफी आसान है और बच्‍चों को तो यह काफी भाएगा। इस पराठे के लिये भरावन को आप पराठे के बीच भर कर बना सकती हैं या फिर उसे सीधे आटे में मसल कर बना सकती हैं। तो अगर आपको ज़रा सी भी कंफ्यूजन हो तो, इस लेख को जरुर पढ़ें।
कितने- 6 से 7 पराठे
सामग्री- 
1½ कप गेंहू का आटा 
1/4 चम्‍मच नमक
2 चम्‍मच तेल
भरने के लिये सब्‍जियां
1 चम्‍मच तेल
1 चम्‍मच जीरा 
1 मध्‍यम साइज का प्‍याज, कटा हुआ
1/2 अदरक लहसुन पेस्‍ट
1/2 कप फ्रेंच बींस, बारीक कटी
1/4 कप मटर
3/4 कप गाजर और पत्‍ता गोभी मिक्‍स, बारीक कटी
1/4 कप धनिया पत्‍ती, बारीक कटी 
1 चम्‍मच लाल मिर्च पावडर
1/4 चम्‍मच हल्‍दी पावडर 
1 चम्‍मच गरम मसाला 
1½ चम्‍मच धनिया पावडर 
1/2 चम्‍मच जीरा 
नमक स्‍वादअनुसार
विधि – 
एक कटोरे में गेंहू का आटा, नमक और तेल मिक्‍स कर के मुलायम आटा गूथें। 
गरम पानी में प्‍याज, मटर, गाजर, पत्‍तागोभी और फ्रेंच बींस को उबाल कर छान लें। 
उसके बाद उबाली हुई सब्‍जियों में अन्‍य सामग्रियां मिलाएं। 
अब पराठा बनाना शुरु करें। पराठे को छोटा सा बेल कर उसके बीच में मिक्‍स सब्‍जियां भरें और उसे बंच कर के बेल लें। 
अब पराठे को तवे पर सेंके। दोंनो साइड तेल लगाएं और गोल्‍डन ब्राउन हो जाने पर सर्व करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com