विधायक ने कहा कि लड़की के माता पिता उसके पास किशोरी की नौकरी लगवाने की गुहार लेकर आए थे तो उसने अपने हॉलमार्क स्टोर में नौकरी पर रख लिया लिया था। लेकिन किशोरी ने कैश काउंटर से पैसे चुराए तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। किशोरी इसी वजह से रेप का अरोप लगा रही है।
विधायक ने कहा कि नौकरी से निकाले जाने की वजह से ही किशोरी इस तरह के झूठे आरोप लगा रही है। और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का कोई सवाल नहीं है।
गौरतलब है कि आरोपी विधायक बाबुश सेंट क्रूज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी से करीबी बढ़ाने के आरोपों में कांग्रेस ने उसे पार्टी से निकाल दिया था।
बतातें है कि आरोपी विधायक का बेटा रोहित भी पांच साल पहले एक जर्मन किशोरी का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
