गोपालगंज, जिले के मोहम्मदपुर थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर शनिवार की रात आर्केस्ट्रा की नर्तकी के साथ हथियार के बल पर एक युवक ने दुष्कर्म किया। यह वही युवक था जो प्रोग्राम खत्म होने के बाद उसे उसके आवास पर पहुंचाने जा रहा था। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। इस बीच रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित बिजली यादव को गिरफ्तार किया है।

पिस्टल दिखाकर दिया घटना को अंजाम
बताया जाता है कि महमदपुर थाना क्षेत्र के जोधपुर मोड़ पर एक पार्टी में शनिवार की रात आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। उसमें वह युवती भी डांस करने आई थी। रात में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम समाप्त होने के बाद आयोजक ने उसे व एक अन्य डांसर को छोड़ने के लिए एक युवक के साथ बाइक से भेज दिया। नाबालिग डांसर का आरोप है कि उसे लेकर युवक घर छोड़ने के लिए बाइक से निकला।
इलाज के लिए भटकती रही पीड़िता
डांसर का आरोप है कि थाने से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर युवक ने बाइक रोक दी। वह कुछ समझ पाती तब तक उसने पिस्टल निकाल लिया। धमकाते हुए उसने उसके साथ घिनौनी हरकत की। उसकी सहकर्मी ने बताया कि पिस्टल दिखाकर बिजली यादव ने उसकी सहेली से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया। इधर वह घटना के बाद थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने उसे फटकार कर भगा दिया। दुष्कर्म की वजह से उसकी हालत भी खराब है। इसके बाद वह इलाज के लिए परेशान रही। लेकिन हर ओर से उसे निराशा हाथ लगी। इस बाबत थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत आएगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इधर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित बिजली यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal