गुजरात में भाजपा संगठन नंबर वन है, यह 2070 तक नंबर एक पर रहेगा: भूपेंद्र पटेल

अहमदाबाद, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि गुजरात में भाजपा संगठन नंबर वन है और 2070 तक नंबर एक पर रहेगा। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटें जीतने का भी लक्ष्य दिया।

प्रदेश भाजपा कार्यालय श्री कमला गांधीनगर में गुजरात के पद्मश्री विजेता हस्तियों के सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि संगठन के मामले में गुजरात भाजपा एक नंबर पर है। ऊपर से नीचे तक भारतीय जनता पार्टी सुगठित एवं अनुशासित संगठन के रूप में अपनी पहचान कायम कर चुकी है। आगामी 50 वर्ष तक भाजपा का यह संगठन नंबर वन रहेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सुधीर गुप्ता एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव में गुजरात की सभी सीटों पर जीतने का भी लक्ष्य निर्धारित किया।

मुख्यमंत्री ने गुजरात में गुरुवार से आत्मनिर्भर ग्राम यात्रा की भी घोषणा की जो 18 से 20 नवंबर तक गुजरात के सभी 33 जिले एवं 12 विभाग में चलेगी। आत्मनिर्भर ग्राम यात्रा के करीब एक सौ रथ लेकर राज्य सरकार के मंत्री एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी गांव गांव घूमेंगे इस दौरान करीब साढ़े तीन हजार गेम 2,000 से अधिक शिविर वर्कशॉप एवं प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सरकार ने ग्राम यात्रा के दौरान राज्य में 1577 करोड़ के 42950 विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील इस बैठक में गुजरात के सभी पद्म श्री सम्मान विजेताओं को धन्यवाद देते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की तथा बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के हित में उनके विचार एवं योजनाओं का भी स्वागत करेगी। पाटिल ने कहा प्रदेश भाजपा का हर एक कार्यकर्ता खुद को उम्मीदवार समझ कर पार्टी के लिए काम करना शुरू कर दें। हर कार्यकर्ता इसी सोच के साथ काम करें कि उसे चुनाव जीतना है उसे चुनाव जीताना है।

सीआर पाटील कहां की पेज समितियों के उचित उपयोग से चुनाव में जीत जरूर मिलेगी राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे सरकारी योजना को हर व्यक्ति तक पहुंचाने व उसका लाभ दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरा प्रयत्न करें पार्टी उनके साथ खड़ी है। पाटिल ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में देश के विकास के लिए समर्पित हैं तथा जनता का उन पर पूरा विश्वास है। जनता उनके नाम से है भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत लेती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com