उत्तर-प्रदेश सरकार ने गायों की हत्या करने पर कसाइयों को 10 साल की सजा का प्रावधान किया है, तो वहीं गुजरात में गायों को कत्लखाने ले जाने के बड़े षडयंत्र का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यहां से सात गाय और दो कार भी बरामद हुईं हैं।
काफी समय से हो रही थीं गायों की चोरी की घटनाएं
वडोदरा शहर में काफी समय से गायों की चोरी की घटनाएं हो रही थी। इससे गौ-पालकों में पुलिस के खिलाफ रोष था। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सात जून की सुबह तड़के तीन बजे सलाटवाड़ा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर एक स्कोर्पियो को रोका और उसमें बैठे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अल्ताफ हुसेन शेख किसान नगर में मांस का कारोबार करता है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की। जिसमें यह बात सामने आयी कि धोलका में चोरी की हुई गायों को रखा गया है। जिसके बाद धोलका के गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने इसके बाद चोरी की गायों की खरीदी करने वाले फजल शफीक रोबर को भी भरूच से दबोच लिया। पुलिस ने फजल से दो स्कोर्पियो गाड़ी भी बरामद की हैं। इसमें से एक स्कोर्पियो धोलका के इलियास की है। इसके पास से वडोदरा से चोरी हुई सात गायों को भी बरामद किया गया है।
क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त जयदीप सिंह जाडेजा के नेतृत्व में मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने धोलका के मकबूल सत्तार मंसूरी, इलियास मामा, अकबर और टैक्सी नामक एक शागिर्द को वांटेड घोषित किया है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal