गुजरात नगर निगम चुनाव : बीजेपी 277 सीटो पर आगे

नगर निगम चुनाव : अहमदाबाद सहित सभी छह नगर निगमों में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। 21 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुए थे। भाजपा 277 और कांग्रेस 53 सीटों पर आगे चल रही है।

सूरत में आप 16 सीटों पर आगे चल रही है। वो यहां दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है और कांग्रेस खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं राजकोट में भाजपा को 72 में से 24 सीटों पर जीत मिल चुकी है। रुझानों में भी पार्टी बाकी की 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मतगणना शुरू होते ही भाजपा ने अहमदाबाद समेत सभी छह नगर निगमों में भारी बढ़त बना ली थी। अहमदाबाद में भाजपा 53 सीटों पर आगे चल रही है।

यह चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा के लिए काफी अहम हैं। वहीं शुरुआती रुझान में भाजपा ने सभी छह निगमों में बढ़त बनाई हुई है लेकिन आप उसे सूरत में कड़ी टकक्र दे रही है। इसके अलावा कांग्रेस खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई है। इसी बीच बसपा ने जामनगर की तीनों सीटों पर जीत हासिल कर ली है जबकि सूरत में आप का खाता खुला है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com