गुजरात नगर निगम चुनाव : छह नगर निगम में भाजपा ने बनाई बढ़त

गुजरात नगर निगम चुनाव : शुरुआती नतीजे सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं। सभी छह नगर निगम में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। पार्टी अहमदाबाद में 28, सूरत में 12, वडोदरा में 11, राजकोट में 12, जामनगर में 10 और भावनगर में 11 सीटों पर आगे चल रही है।

छह नगर निगम के लिए हुए चुनाव में कुल 2,276 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। आज भाजपा के 577, कांग्रेस के 566, आम आदमी पार्टी के 470, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 91, अन्य पार्टियों के 353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।

इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच है। भाजपा का पिछले कई कार्यकाल से इन छह नगर निगमों पर शासन रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि वह भाजपा और कांग्रेस के सामने एक प्रभावी विकल्प होगी, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही है।

गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। ये परिणाम ऐसे समय पर आएंगे जब कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। चुनाव में सतारूढ़ भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी। इससे पहले पंजाब निकाय चुनाव में पार्टी को करारी हार मिली थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com