New Delhi: गर्मियों में अक्सर गरम खाना गले से नीचे नहीं उतरता है। गर्मी में ठंडा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। लोग ऐसी डिश खाना पसंद करते हैं जो खाने में स्वादिष्ट हो और शरीर को ठंडक भी पहुंचाए। चलिए आज हम आपको बताते हैं सिंधी कुल्फा भाजी की रेसिपी जो स्वाद में लाजवाब है।
सामग्री:- थोड़ा सा तेल, 10-12 जुड़ी कुलफा भाजी (गोल), 1 पाव चना दाल, 2 प्याज़, 1 कली लहसुन, 4 टमाटर, 1/2 चमच्च लाल मिर्च, सूखे मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर), नमक स्वादानुसार।
विधि:- सबसे पहले चना दाल लीजिए और उसे 10-15 मिनट के लिए भीगा दीजिए। फिर कूकर में तेल डालें और लहसुन प्याज को डाल दीजिए। जैसे ही प्याज़ गुलाबी होने लगे, फिर उसमे कुल्फा भाजी को डाल दीजिए।
थोड़ी देर के बाद जैसे ही भाजी थोड़ा सूखने लगे उसमे सूखे मसाले जैसे हल्दी, धनिया पाउडर दाल के 5 मिन चलाएं| फिर भाजी अच्छे से पक जाए, तब ऊपर से उसमे 2 गिलास पानी डाल दीजिए।
फिर 15 मिनट चलाते रहें। लिजिए तैयार हैं, आपकी सिंधी कुल्फा भाजी। आप चाहे तो ऊपर से धनिया पत्ती डालकर सजा सकती हैं। यह डिश सेहत से भरपूर और गर्मी में शरीर के लिए बहुत लाभकारी होती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal