गर्मियों के मौसम में अगर आप मेहमानों के लिए कुछ नया और अलग बनाना चाहते हैं, तो पुदीने और गुड़ से तैयार मिंट गुड़ शरबत बढ़िया विकल्प होगा। आप इस आसान विधि से इसे झटपट तैयार कर सकते हैं।

कितने लोगों के लिए : 1
सामग्री :
- 1/2 छोटा चम्मच गुड़
- 4-5 पुदीने के पत्ते
- एक चुटकी सेंधा नमक
- चुटकीभर जीरा पाउडर
- एक कप ठंडा पानी
विधि :
- सबसे पहले एक गिलास में जीरा पाउडर डालें।
- अब कुछ पुदीने के पत्ते लें और इसका रस निकालने के लिए इन्हें पीस लें।
- इसके बाद गिलास में कुछ पत्तियों के साथ पुदीने का रस डालें।
- अब एक बड़ा चम्मच गुड़ का पानी डालें।
- इसके बाद तैयार शरबत में सेंधा नमक मिलाएं।
- अंत में कुटी हुई बर्फ और ठंडा पानी डालें और शरबत का आनंद लें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal