गर्भवती महिला के कमरे जरुर रखनी चाहिए ये… चीजे आने वाले बच्चे पर पड़ता है इसका प्रभाव

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई चीजों का ध्यान रखना होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस अवस्था में महिलाओं को अपने कमरे में किन चीजों को रखना चाहिए। इसके बारे में भी पता होना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं गर्भवती महिला के कमरे में क्या-क्या होना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान:

गर्भवती महिला के कमरे में भगवान कृष्ण और देवी यशोदा की तस्वीर लगानी चाहिए। तस्वीर को इस तरह लगाएं कि महिला को सुबह उठते ही तस्वीर के दर्शन हो।

मोर पंख भगवान कृष्ण से संबंधित है, ऐसे में गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख रखना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।

कई बार कमरे का गलत वास्तु भी मां-बच्चे के लिए परेशानियों का कारण बन सकता है। कमरे में वास्तु देव की मूर्ति या तस्वीर हो तो इसका असर नहीं पड़ता।

गर्भवती महिला के कमरे में पीले चावल रखने से मां और बच्चे पर किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का असर नहीं होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com