ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): माह की शुरुआत कुछ हद तक कर्ज और धन हानि लेकर आ सकती है। आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। वैवाहिक एवं प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। अविवाहित जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान संबंधी चिंताएं कम होंगी। ऑफिस में कामकाज को लेकर अधिकारियों का हस्तक्षेप रहेगा।काम के लिए भी आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। महीने के मध्य में स्थितियां कुछ बदलने लगेंगी। आपने खर्च को काबू करने में आप कामयाब रहेंगे। बुरी आदतों काे छाेड़ना बेहतर रहेगा।
GEMINI (21 मई – 20 जून): माह के आरंभ में दुविधाएं रहेंगी। फेरबदल में धन खर्च हो सकता है। पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान परिस्थितियां स्वयं के नियंत्रण में नहीं रहेंगी। शारीरिक कष्ट से मन उदास रहेगा। काम धंधे में मन नहीं लगेगा। तीसरे सप्ताह से गोचर परिवर्तनकारी होगा। आर्थिक क्षेत्र से जुड़े वाद विवाद खत्म हो सकते हैं। विद्वान तथा गुणीजनों से सम्पर्क के योग हैं। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आर्थिक कार्यों की पृष्ठभूमि तैयार हो सकती है। मेले या उत्सव आदि में शामिल होंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): यह माह व्यवसाय और आर्थिक प्रभाव को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। पिछले माह के दौरान पैदा हुए विवादों को सुलझाने में समय काफी बीतेगा। किसी आर्थिक मामले में परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस माह वित्तीय चिंता तथा ऋणभार से मुक्ति मिलेगी। बौद्धिक और आध्यात्मिक प्रवचन उपदेश सुनने के योग हैं।
चीटी और कौए को भोजन कराने से होते हैं ये लाभ, जानकर हो जायेंगे हैरान
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): माह में कर्ज के साथ शारीरिक रोग परेशान कर सकते हैं। शनि अथवा राहु केतु के जन्मकालीन प्रभाव वाले लोगों को सावधान रहना होगा। यह माह अलगाव के साथ परिजनों से मतभेद बढाने वाला भी होगा हालांकि इस दौरान मित्रों के सहयोग से बाधाएं हल हाे जाएंगी। साम, दाम और दण्ड भेद से आप अपने रास्ते के कांटे को हटा सकने में सक्रिय रहेंगे।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): माह के दौरान शुभ कार्य के लिए धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। रुका धन पाने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। किसी परिचित का आतिथ्य माह के दौरान संभव है। जीवन साथी के प्रति उपेक्षा भाव माह के दौरान आ सकता है। आर्थिक मामलों में सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण बदलने के योग हैं। अधिकारी का विश्वास मिल सकता है। तर्क बुद्धि सफलता देगी। संतान के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा। किसी वाहन के सौदे की सम्भावना के योग हैं।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): यह माह आपके लिए काफी उत्साहजनक रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान खर्च के साथ खरीददारी पर केंद्रित करेंगे। वैवाहिक जीवन में सद्भाव तथा शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी और व्यवसायिक साझेदारों के साथ संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। माह के दौरान आत्मविश्वास और निर्णयशक्ति का प्रभाव अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ा सकेंगे। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। धार्मिक प्रवृत्ति में बढ़ोतरी होगी। अविवाहित जातकों के लिए शुभ समय है।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): माह की शुरूआत अधिक अच्छी नहीं रहेगी हालांकि बाद में परिस्थितियों में सुधार की गुजाइंश है। वाहन सुख मिल सकता है। माह के दौरान परोपकार और जीवदया अधिक रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित होंगे। गृहस्थ जीवन में संतुलन का ध्यान रखना पड़ेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शनिदेव और हनुमानजी की पूजा इस माह करनी चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal