खन्ना में शिअद की पंजाब बचाओ रैली: सुखबीर बादल का एलान-सरकार बनने पर खन्ना-जगरांव को देंगे जिले का दर्जा

पंजाब बचाओ रैली में सुखबीर बादल ने घोषणा की कि शिअद की सरकार बनने पर प्रत्येक जिले में मेडिकल और पशु चिकित्सा कॉलेज खोलेंगे। साथ ही एक विश्व स्तरीय स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करेंगे। नौजवानों को उद्यमी बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज भी प्रदान करेंगे।

एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब बचाओ रैली आयोजित की। रैली में शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने एलान किया कि पंजाब में शिअद की सरकार बनते ही खन्ना और जगरांव को जिलों का दर्जा दिया जाएगा।

सुखबीर ने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना का आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने आप सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने 52 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर और सरकारी संपत्तियों को बेचकर कुछ महीनों के लिए महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है। यह नकद देकर वोट खरीदने का प्रयास है।

बादल ने घोषणा की कि शिअद की सरकार बनने पर प्रत्येक जिले में मेडिकल और पशु चिकित्सा कॉलेज खोलेंगे। साथ ही एक विश्व स्तरीय स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करेंगे। नौजवानों को उद्यमी बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज भी प्रदान करेंगे। पंजाब की जनता एक बार गलती कर चुकी है लेकिन अब दोबारा वही गलती नहीं करेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का हाल दिल्ली जैसा होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com