पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश के चलते हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह छह बजे भी हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 28253 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सोमवार शाम साढ़े सात बजे हथिनीकुंड का जलस्तर दो लाख क्यूसेक पहुंच गया था। बैराज से लागातर पानी छोड़े जाने से यमुना के सीमावर्ती इलाकों में फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
दिल्ली से फिलहाल जो तस्वीरें सामने आ रहीं हैं उसमे यमुना का जलस्तर 206 मीटर पार पहुंच चुका है, जो खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में लोगों ने अपने घर खाली करने शुरू कर दिए हैं और ऊंचे स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है। यमुना में फिर जलस्तर बढ़ने से रेलवे का निर्माणाधीन पुल भी जलमग्न हो गया है। माना जा रहा है कि शाम तक या फिर देर रात तक यमुना का जलस्तर और बढ़ेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal