फेंगशुई और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा को रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही धन लाभ योग बनते हैं। घर में लाफिंग बुद्धा को रखने का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है जब इसे सही दिशा और स्थान पर रखा जाए।
ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में लाफिंग बुद्धा को रखने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर में लाफिंग बुद्धा को रखने के नियम के बारे में।
किस दिशा में रखें लाफिंग बुद्धा?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा को रखने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में लाफिंग बुद्धा को रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
इसके अलावा दक्षिण-पूर्व दिशा को लाफिंग बुद्धा के लिए शुभ मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में लाफिंग बुद्धा को रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आय के स्रोत बनते हैं। इसलिए कहा जाता है कि घर में लाफिंग बुद्धा को लाने से पहले इससे जुड़े वास्तु के नियम के बारे में जान लें।
किस जगह पर रखें लाफिंग बुद्धा?
लाफिंग बुद्धा को मुख्य दरवाजे के ठीक सामने रखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर लाफिंग बुद्धा को रखने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
कहां न रखें लाफिंग बुद्धा?
लाफिंग बुद्धा को भूलकर भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसे किसी टेबल या स्टैंड पर ही रखना चाहिए, क्योंकि लाफिंग बुद्धा को सम्मान का प्रतीक माना जाता है।
इसके अलावा लाफिंग बुद्धा को बाथरूम या टॉयलेट के पास भूलकर भी न रखें। साथ ही घर के शू-रैक के पास भी लाफिंग बुद्धा को नहीं रखना चाहिए। एक विशेष बात का ध्यान रखें कि लाफिंग बुद्धा के आसपास स्वच्छता बनाए रखें और धूल-मिट्टी न जमने दें।
लाफिंग बुद्धा से चमकती है किस्मत
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सही जगह पर लाफिंग बुद्धा को रखने से परिवार में खुशियों का आगमन होता है।
इसके अलावा परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति बनी रहती है।
जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
सुख-समृद्धि में अपार वृद्धि होती है।
नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal