कोहरे की चपेट में पंजाब: 1.8 डिग्री गिरा पारा, 13 जिलों में अलर्ट

पंजाब में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह होते ही घना कोहरा छाया हुआ है। कई जिले घनी धुंध के आगोश में हैं। कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अमृतसर व लुधियाना का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को भी पंजाब के 13 जिलों में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर व लुधियाना जिले शामिल हैं।

वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश के आसार नहीं हैं। फिलहाल अगले छह दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 7.4 डिग्री का न्यूनतम तापमान लुधियाना का दर्ज किया गया।

पंजाब में सबसे अधिक 25.6 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 20.0 डिग्री (सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे ), पटियाला का 21.5 डिग्री, पठानकोट का 20.5 डिग्री, बठिंडा का 23.9 डिग्री, गुरदासपुर का 20.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री, पटियाला का 8.8 डिग्री, पठानकोट का 8.9 डिग्री, बठिंडा का 8.4 डिग्री, होशियारपुर का 8.9 डिग्री व गुरदासपुर का 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com