कैसे पता करें कहां-कहां यूज हुआ है आपका आधार कार्ड?

आज के इस डिजिटल दौर में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे अहम डॉक्यूमेंट बन गया है। बैंकिंग का कोई काम हो या सिम कार्ड लेना हो, सरकारी योजनाओं और कई ऑनलाइन सेवाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि अगर इसका गलत इस्तेमाल हो तो ये आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। ऐसे में ये जानना काफी ज्यादा जरूरी है कि आपका आधार कब और कहां यूज हो रहा है।

हालांकि आपका आधार कार्ड कहां-कहां यूज हो रहा है अब ये पता करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar एप के जरिए आप अपने आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए बहुत-सी डिटेल्स भरनी पड़ती हैं लेकिन नए आधार एप ने तो इस काम को और भी आसान कर दिया है। इस एप की मदद से आप सिर्फ एक क्लिक में देख सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां यूज हुआ है। आज हम आपको इसी आसान तरीके के बारे में बताने वाले हैं।

कैसे पता करें कहां-कहां यूज हुआ है आपका आधार कार्ड?

सबसे पहले अपने फोन में नया वाला आधार एप डाउनलोड करके ओपन करें।
इसके बाद स्क्रीन पर स्वाइप अप करें।
इधर से अब सभी ऑप्शन दिखाई देंगे।
यहां से ‘Auth History’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही आपके सामने एक पूरी लिस्ट ओपन हो जाएगी।
इस लिस्ट से आप पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कब, कहां और कितने बजे यूज हुआ है।
यहां से आप किसी भी सस्पीशियस एक्टिविटी का भी पता लगा सकते हैं।

नए आधार एप में और भी कई खास फीचर्स

नया वाला आधार एप कई एडवांस और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स से लैस है। इसके जरिए आप आसानी से अपना आधार QR कोड भी शेयर कर सकते हैं। इससे आपको हर जगह फिजिकल कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही एप में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक करने का ऑप्शन भी मिल रहा है, जिससे आपके डेटा सेफ रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com