केरल में दुष्कर्म के चार आरोपी पादरियों में से एक फादर जॉब मैथ्यू को कोल्लम के पास की एक जगह से गिरफ्तार किया गया है। इन पादरियों पर इलाके की एक महिला से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
हालांकि, आरोपी पादरी ने गिरफ्तार किए जाने की बात से इनकार किया है। पादरी ने कहा कि उसने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने कहा कि मैथ्यू को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अदालत जा रहा था। उसे कोल्लम के पुलिस प्रमुख के दफ्तर ले जाया गया और पूछताछ की गई।
कोच्चि में केरल हाईकोर्ट द्वारा बुधवार को शिकायत में नामित तीन पादरियों की अग्रिम जमानत को खारिज किए जाने के बाद मलंकारा आर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की गिरफ्तारी निश्चित हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बाकी के दो आरोपी फादर सोनी वर्गीज और फादर जैस के. जॉर्ज अभी फरार हैं।
महिला नियमित तौर पर मलंकारा आर्थोडॉक्स चर्च जाती थी। उसने आरोप लगाया है कि पिछले एक दशक से पांच पादरियों ने उसका यौन शोषण किया है। महिला के पति ने शिकायत की कि इन पादरियों में एक उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहा था। इस पादरी ने सबसे पहले महिला का यौन शोषण किया था।