काशी विश्वनाथ बाबा का दर्शन पूजन किया बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को विश्वनाथ बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने षोडशोपचार के साथ पूजन किया। इसके बाद वह काल भैरव मंदिर गए, जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

रविवार को बनारस पहुंचे भाजपा अध्यक्ष ने हरहुआ स्थित लॉन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री-नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मिशन-2022 की रणनीति पर चर्च की। इस दौरान उन्होंने बैठक में मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान संकल्प को दोहराते हुए कहा कि देश में अभी भी मोदी लहर चरम पर है।

गुजरात निकाय चुनाव परिणाम इसका ताजा उदाहरण है। केरल, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी के निचले कार्यकर्ता से लेकरऔर राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी भूमिका बढ़ जाती है।

रविवार की शाम को रोहनिया में भाजपा के काशी क्षेत्र और प्रयागराज के हाईटेक कार्यालय का जेपी नड्डा ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि भारत क्रांति का नहीं विकास व उन्नति का देश है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को चंदौली जिले के पड़ाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पहुंच कर पंडित जी को नमन करेंगे। बाद में यहां पार्टी के वाराणसी और चंदौली इकाई के पदाधिकारियों संग वार्ता करेंगे। सोमवार को स्मृति उपवन में वे भाजपा सोशल मीडिया के कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं।  प्रभारियों ने मंच निर्माण सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com