कांग्रेस पार्टी की लड़ाई केवल भ्रस्टाचार से है: राज बब्बर

नई दिल्ली, 24 अगस्त: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार है, न कि किसी राजनीतिक पार्टी से लड़ाई। एक समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में बब्बर ने कहा, “कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) या बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से नहीं लड़ रही है, बल्कि भ्रष्टाचार से लड़ रही है।”

raj-babbar-said-congress-fight-is-only-with-corruption-not-with-any-partyकांग्रेस पार्टी की लड़ाई  भाजपा, सपा या बसपा से नहीं केवल भ्रस्टाचार से

उन्होंने कहा कि मायावती ने जन समर्थन खो दिया है और उनके करीबी पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दादरी, मुजफ्फरनगर और कैराना में सांप्रदायिक हिंसा को हवा देने की कथित दोषी भाजपा की आलोचना की।  उत्तर प्रदेश में शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किए जाने पर बब्बर ने कहा कि लोगों ने दिल्ली में उनका काम देखा है और उन्हें उनके (शीला दीक्षित) अनुभवों का लाभ मिलेगा। 

आसन्न चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन के सवाल पर राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस का केवल जनता के साथ गठबंधन है। बब्बर ने इस बात की भी पुष्टि की कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी प्रचार करेंगी, क्योंकि उन्होंने उनसे (प्रियंका) इस संबंध में अपील की है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को अपना राजनीतिक गुरु बताया और उनके परिवार से कोई मतभेद होने से इनकार किया। हालांकि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार किया और कहा, “वह एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन अच्छे मुख्यमंत्री नहीं हैं।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com